Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तकनीकी खराबी के चलते पुणे में वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की कराई गई एहतियाती लैंडिंग

short by अनिल कुमार / on Thursday, 1 December 2022
भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की गुरुवार को पुणे (महाराष्ट्र) स्थित बारामती हवाई क्षेत्र में एहतियाती लैंडिंग कराई गई। वायुसेना के पीआरओ विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया, "तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई और चालक दल व हेलीकॉप्टर दोनों सुरक्षित हैं।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे के करीब यह घटना हुई।