तकनीकी खराबी के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर की राजस्थान में हुई एहतियाती लैंडिंग
भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया है कि वायुसेना के एक एमआई-35 हेलीकॉप्टर की मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ ज़िले (राजस्थान) में एक गांव के खेत में एहतियाती लैंडिंग हुई। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर व चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बकौल पुलिस, तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई थी।
read more at News18 हिंदी


