तनाव के बाद पहली बार मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे मुइज़्ज़ू
भारत-मालदीव के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर पिछले साल उपजे तनाव के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मालदीव पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
read more at DD


