Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तनाव के बावजूद मालदीव को किन वस्तुओं का निर्यात करेगा भारत?

short by gunjan goswami / on Friday, 5 April, 2024
भारत ने तनाव के बावजूद मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के सीमित निर्यात की अनुमति दी है। सरकार ने 124,218 मीट्रिक टन चावल, 109,162 टन गेहूं का आटा, 64,494 टन चीनी, 21,513 मीट्रिक टन आलू, 35,749 टन प्याज़ और 427.5 मिलियन अंडे के निर्यात की अनुमति दी है। भारत ने 1-1 मिलियन टन रेत-बजरी के निर्यात की भी अनुमति दी है।
read more at Reuters