Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तन्मय अग्रवाल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ तिहरा शतक

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 26 January, 2024
हैदराबाद के बल्लेबाज़ तन्मय अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। 28 वर्षीय तन्मय ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 147 गेंदों पर तिहरा शतक पूरा किया। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद तन्मय 323(160) रन पर नाबाद हैं।