Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं साथ जाता: पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले सीएम मान

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 9 September, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब में बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह खुद प्रधानमंत्री का स्वागत करते लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते उनके साथ नहीं जा पाएंगे। बकौल मान, उम्मीद है कि मोदी सरकार बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज का एलान करेगी।