Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तबले से डमरू व गणों के शंख की ध्वनि निकालकर प्रस्तुति देते ज़ाकिर का पुराना वीडियो हुआ वायरल

short by Monika sharma / on Monday, 16 December 2024
दिवंगत तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह तबले से भगवान शिव के डमरू और गणों के शंख की ध्वनि उत्पन्न कर दैवीय प्रस्तुति देते दिख रहे हैं। X पर एक यूज़र ने लिखा, "यह तो मैंने पहली बार सुना...अद्भुत।" दूसरे ने लिखा, "उंगलियां शायद जन्नत में भी मचल रही होंगी, थिरक रही होंगी।"