तबादले के बाद बिहार में शिक्षिका के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं छात्राएं
नवादा (बिहार) के एक स्कूल का वीडियो सामने आया है जिसमें एक शिक्षिका के तबादले के बाद छात्राएं उनसे गले लगकर फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं और उन्हें रोता देख शिक्षिका भी रोने लगीं। वीडियो में शिक्षिका से छात्राएं बोल रही हैं, "मैम प्लीज़ मत जाइए...रुक जाइए।" गौरतलब है कि शिक्षिका 2011 से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं।
read more at ABP न्यूज़


