Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिल फिल्म निर्देशक नागेंद्रन का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 'कावल' से मिली थी पहचान

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 26 April, 2025
तमिल फिल्मों के निर्देशक नागेंद्रन का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अपनी पहली ही फिल्म ‘कावल’ से पहचान बनाने वाले नागेंद्रन को सीने में अचानक हुए दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की पुष्टि की। डायरेक्टर सुरेश कमाची ने कहा, "कभी-कभी ज़िंदगी बहुत बेरहम हो जाती है।"