तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में सांभर में मिली मरी हुई छिपकली, 40 छात्रों की तबीयत बिगड़ी
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक सरकारी स्कूल में मुफ्त नाश्ता योजना के तहत परोसे गए सांभर में मरी हुई छिपकली मिली। सांभर खाने के बाद करीब 40 छात्रों को चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई जिसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल में 50 से अधिक छात्र पढ़ते हैं और उन्हें स्कूल में नाश्ता परोसा गया था।
read more at Newsbytesapp


