Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु के मंदिर में मांस खाने के बीजेपी के आरोप पर IUML सांसद कानी ने दी सफाई

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 24 January 2025
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद नवास कानी पर मदुरै स्थित 'तिरुपरंगुनराम मुरुगन मंदिर' में नॉन-वेज (बिरयानी) खाने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। वहीं, कानी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह मंदिर नहीं बल्कि दरगाह गए थे। उन्होंने बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।