Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु के शख्स ने बनवाया एलियंस का मंदिर, कहा- प्राकृतिक आपदाओं से करेंगे रक्षा

short by श्वेता भारती / on Friday, 2 August, 2024
सलेम (तमिलनाडु) ज़िले के लोगनाथन नामक शख्स ने अपने गांव में एलियंस का मंदिर बनवाया है और दावा किया कि एलियंस प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की रक्षा करेंगे। बकौल लोगनाथन, एलियंस से बात करने और उनसे अनुमति मिलने के बाद उसने यह मंदिर बनवाया है। इस मंदिर में एलियन के अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।