Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु के सत्तूर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत व 1 घायल

short by श्वेता यादव / on Saturday, 29 June, 2024
तमिलनाडु में विरुधुनगर ज़िले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से विस्फोट हो गया और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घायल हुए एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है व मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।