Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से किया गया हमला

short by रघुवर झा / on Tuesday, 6 August, 2024
सलेम (तमिलनाडु) के एडप्पाडी पुलिस थाने पर मंगलवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया जिससे बरामदे में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने तुरंत आग बुझा दी और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
read more at भाषा