तमिल सिंगर मनिका विनयगम का 78 वर्ष में निधन, सीएम एम.के स्टालिन ने दी श्रद्धांजलि
78 वर्षीय प्लेबैक सिंगर-ऐक्टर मनिका विनयगम का रविवार को हृदय संबंधी जटिलताओं के चलते चेन्नई में निधन हो गया। उनके निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने श्रद्धांजलि देते हुए तमिल में लिखा, "गहरा शोक! नाम के अनुरूप ही वह...चरित्र में एक रत्न के रूप में चमकते थे।" 20 वर्ष के अपने करियर में उन्होंने 800 फिल्मी गाने गाए।


