तमिलनाडु के मशहूर हिल स्टेशन ऊटी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन के मुताबिक, तमिलनाडु के मशहूर हिल स्टेशन ऊटी में 28 अप्रैल को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29°C दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 5.4°C अधिक है। इससे पहले 29 अप्रैल 1986 को अधिकतम तापमान 28.5°C दर्ज किया गया था जो अब तक का सबसे सर्वाधिक था।
read more at भाषा


