तमिलनाडु के राज्यपाल ने अभिभाषण को लेकर सीएम से विवाद के बीच विधानसभा से किया वॉक आउट
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सोमवार को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ अभिभाषण को लेकर विवाद होने पर विधानसभा से वॉक आउट किया। दरअसल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रस्ताव पेश किया जिसमें स्पीकर को राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए अभिभाषण को रिकॉर्ड पर लेने के लिए कहा गया था। राज्यपाल ने अभिभाषण के कुछ अंशों को छोड़ दिया था।
read more at News24 हिन्दी


