Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु के सीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 2 दिन पहले कोविड-19 से हुए थे संक्रमित

short by नदीम अनवर / on Thursday, 14 July, 2022
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को गुरुवार को चेन्नई स्थित कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें कोविड-19 संबंधी लक्षणों की जांच और निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है। गौरतलब है, मंगलवार यानी 12 जुलाई को स्टालिन ने ट्वीट कर खुद के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन में जाने की जानकारी दी थी।
read more at Twitter