तमिलनाडु के सीएम ने 'डीएमके फाइल्स' को लेकर अन्नामलाई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य की बीजेपी इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई द्वारा 'डीएमके फाइल्स' वीडियो के ज़रिए भ्रष्टाचार के आरोप लगाने को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। स्टालिन की और से दायर याचिका में कहा गया है कि अन्नामलाई द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और सीएम की छवि खराब करने वाले हैं।
read more at ABP Live


