Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में बिछड़ने के बाद मां से मिलने पर उसकी गोद में लेटे हाथी के बच्चे की तस्वीर हुई वायरल

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 3 January, 2024
तमिलनाडु में बिछड़ने के बाद मां से मिलने पर उसकी गोद में लेटे हाथी के बच्चे की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। तमिलनाडु की अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण व वन) सुप्रिया साहू ने लिखा, "जब एक तस्वीर लाखों शब्द बयां करती है❤️।" दरअसल, दिसंबर में वन अधिकारियों ने बिछड़े बच्चे को हथिनी से मिलवाने में मदद की थी।