तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन पर टूरिस्ट ट्रेन में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत
मदुरै रेलवे स्टेशन (तमिलनाडु) पर एक टूरिस्ट ट्रेन में शनिवार को आग लग गई जिसमें 9 लोगों की मौत और लगभग 20 लोग घायल हो गए। दरअसल, ट्रेन में सवार कुछ यात्री गैस सिलिंडर लेकर आए थे जिसके ब्लास्ट होने से आग लगी। दक्षिणी रेलवे ने मृतकों के परिवार के लिए ₹10 लाख का मुआवज़ा देने का एलान किया है।
read more at इंडिया टीवी


