तलाक के समय पत्नी ने नहीं मांगी एलिमनी, कंगन भी लौटाए; SC बोला- बहुत दुर्लभ समझौता, खुश रहो
सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से हुए एक तलाक के मामले में महिला की तारीफ की है। महिला ने पति से गुज़ारा भत्ता (एलिमनी) नहीं मांगा और विवाह के समय सास द्वारा दिए गए सोने के कंगन भी वापस कर दिए। अदालत ने इसे बेहद दुर्लभ समझौता बताया और तलाक को मंज़ूरी देते हुए कहा, "अतीत को भूलकर...खुशहाल जीवन बिताइए।"
read more at हिन्दुस्तान


