Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तलवार लहराते हुए गरबा इवेंट में कलाबाज़ी कर रहीं बाइक व कार सवार महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 18 October, 2023
राजकोट (गुजरात) में तलवार लहराते हुए गरबा समारोह में कलाबाज़ी कर रहीं महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले एक महिला बाइक पर बैठकर तलवार लहराते हुए समारोह स्थल पर पहुंची जबकि कुछ समय बाद अन्य महिलाएं स्कूटर व कार में तलवार से करतब दिखाती नज़र आ रही हैं। एक यूज़र ने उनके करतब को 'खतरनाक' बताया।