तस्वीरों में: 'दिवाली मिलन' जहां पीएम मोदी बोले- 'पत्रकारों ने मेरा गला ही पकड़ लिया था'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय पर दिवाली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर ब्रेक होने को याद करते हुए बताया, "पत्रकारों की गैंग (बीजेपी दफ्तर में) मेरे कमरे में घुस गई...मेरा गला ही पकड़ लिया उन्होंने...बोले मिठाई खिलाओ...सीएम बनने गुजरात जा रहे हो।"
read more at X


