तस्वीरों में: यूपी में हवा महल की तर्ज़ पर बना पंडाल; 25 कारीगरों ने 2 महीने में किया तैयार
वाराणसी (यूपी) के शिवपुर में जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज़ पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। इसमें देवी दुर्गा को पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजाया गया है। पश्चिम बंगाल के लगभग 25 कारीगरों ने दो महीने की मेहनत से इस पंडाल को पूरा किया है जबकि मूर्ति को करीब 22 दिनों में तैयार किया गया।
read more at youtube


