ताइवान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप
ताइवान में बुधवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान में गुरुवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि यह भूकंप हॉन्शू द्वीप के पूर्वी तट पर आया था और इसका केंद्र सतह से 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के चलते जापान में फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
read more at Hindustan Times


