Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताजमहल परिसर में रील बनाने के विवाद में सुरक्षाकर्मी के थप्पड़ मारने से ज़मीन पर गिरी युवती

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 7 April, 2024
आगरा (यूपी) में शनिवार को ताजमहल परिसर में रील बनाने को लेकर हुए विवाद में सीआईएसएफ के एक जवान ने एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया जिससे वह ज़मीन पर गिर गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें जवान और युवती एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बकौल सीआईएसएफ, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।