Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'तारक मेहता..' के निर्माता को मिला शैलेश लोढ़ा को ₹1 करोड़ से अधिक का बकाया देने का आदेश

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 5 August, 2023
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का रोल कर चुके शैलेश लोढ़ा ने निर्माता असित मोदी के खिलाफ उनका बकाया न चुकाने का केस जीत लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, असित को ₹1 करोड़ से अधिक का भुगतान करने का आदेश मिला है। शैलेश ने कहा, "यह लड़ाई पैसों को लेकर नहीं...न्याय और आत्मसम्मान के लिए थी।"