तालिबान के साथ संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा है रूस: तजाकिस्तान में पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस तालिबान के साथ संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। बकौल पुतिन, रूस चाहता है कि अफगानिस्तान में सभी जातीय समूह देश को चलाएं। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से पहली विदेश यात्रा पर गए पुतिन का बयान तजाकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान के साथ बैठक के दौरान आया।
read more at भाषा


