Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तालिबान ने कहा- अफगानी लड़कों के लिए आज से खुल रहे हैं स्कूल; लड़कियों का ज़िक्र नहीं

short by shashank mishra / on Saturday, 18 September 2021
तालिबान सरकार के मुताबिक, अफगानिस्तान में शनिवार से लड़कों के लिए स्कूल दोबारा खुल रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया, "सभी शिक्षकों व...पुरुष विद्यार्थियों को स्कूल जाना चाहिए।" काबुल पर तालिबान के कब्ज़े के 1 महीने से अधिक समय बाद स्कूल खुल रहे हैं हालांकि घोषणा में इसका ज़िक्र नहीं है कि लड़कियां कब से दोबारा स्कूल जा सकेंगी।
read more at Reuters