तालिबान ने नहर में उड़ेली ज़ब्त की गई 3,000 लीटर शराब, जारी किया वीडियो
तालिबान के खुफिया एजेंट्स ने कथित रूप से 3,000 लीटर शराब रविवार को काबुल की एक नहर में उड़ेल दी। तालिबान के एक अधिकारी ने शराब नहर में बहाने का वीडियो जारी करते हुए कहा, "मुसलमानों को शराब बनाने व पहुंचाने के काम से खुद को दूर रखना चाहिए।" यह शराब राजधानी में छापेमारी के दौरान ज़ब्त की गई थी।
read more at ANI


