Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तालिबान शासन में मारे गए 400 आम नागरिक: यूएन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 8 March 2022
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद वहां हुए विभिन्न हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए हैं। बकौल रिपोर्ट, इनमें 80 फीसदी नागरिकों की मौत इस्लामिक स्टेट खुरासान के हमलों के कारण हुई है। रिपोर्ट में 15 अगस्त, 2021 से 15 फरवरी, 2022 तक के आंकड़े दिए गए हैं।