ताहिल ने ड्रंक ड्राइविंग को लेकर जेल की सज़ा पर दिया बयान, कहा- मैंने किसी को घायल नहीं किया
अभिनेता दलीप ताहिल ने 2018 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 2-महीने की जेल की सज़ा सुनाए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। बकौल ताहिल, वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, "सबसे ज़रूरी बात...है कि घटना में मामूली चोटें आई थीं। मैंने किसी को घायल नहीं किया।"
read more at X (formerly Twitter)


