तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल की पत्नी से मिले संजय सिंह, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
'आप' सांसद संजय सिंह ने शराब नीति केस में बुधवार को ज़मानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद इसी केस में जेल भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने सुनीता केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सिंह ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की।
read more at ABP न्यूज़


