तीरंदाज़ी विश्व कप 2024 में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड
दक्षिण कोरिया में आयोजित तीरंदाज़ी विश्व कप 2024 के स्टेज-2 के महिला कंपाउंड इवेंट में शनिवार को परनीत कौर, अदिति स्वामी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय तिकड़ी ने तुर्की की टीम को 232-226 अंक से हराया है और यह भारतीय तिकड़ी का विश्व कप में लगातार तीसरा गोल्ड है।
read more at इंडिया टीवी


