तीरंदाज़ी विश्व कप में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर रिकर्व टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
शंघाई में तीरंदाज़ी विश्व कप के पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने 14 वर्षों के बाद कोरियाई पुरुष रिकर्व टीम को हराया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टीम को बधाई दी है।
read more at भाषा


