तीसरी बार कोविड-19 को हराया, शानदार जीवन के लिए ईश्वर का आभारी हूं: आदित्य नारायण
सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' के सेट पर अनुपस्थित रहने को लेकर सिंगर-होस्ट आदित्य नारायण ने बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह ठीक हो गए हैं और शो का फिनाले होस्ट करेंगे। आदित्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तीसरी बार कोविड-19 को हराया, इस शानदार जीवन के लिए (ईश्वर का) आभारी हूं।"


