तीसरी बार सेवा का मौका मिला है, विकास के लिए काम करूंगा: जीत के बाद नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से मिली जीत के बाद कहा है, "जनता ने मुझ पर तीसरी बार भरोसा किया और देश की सेवा का मौका दिया है।" उन्होंने कहा, "मैं इसका इस्तेमाल देश के विकास के लिए करूंगा।" गडकरी ने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को 1.37 लाख वोटों से हराया है।
read more at ABP न्यूज़


