Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तुम्हारी औकात है मेरा नाम पूछने की?: बिहार में डॉक्टर को धमकाते हुए वायरल ऑडियो में दारोगा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 10 January, 2024
बेतिया (बिहार) के एक दारोगा द्वारा सरकारी डॉक्टर को धमकाने का ऑडियो वायरल हो गया है। दरअसल, अस्पताल में दो पक्षों में झड़प होने पर पुलिस बुलाई गई थी और पुलिस के न आने पर डॉक्टर ने दारोगा को फोन कर कारण व नाम पूछा। दारोगा ने कहा, "तुम्हारी औकात है मेरा नाम पूछने की?...पता है किसे फोन किए हो?"