तेजस्वी का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल; बोले- बिहार में आईपीएल मैच कराए जाएंगे
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पटना में एक क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में खेलों को प्राथमिकता देने के लिए अलग खेल विभाग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, "बिहार में जल्द ही आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय मैच भी कराए जाएंगे।"
read more at ABP न्यूज़


