तेजस्वी की शादी के बाद सिर पर रसगुल्ले की बाल्टी रखकर बाइक पर बधाई देने पहुंचा समर्थक
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शादी के बाद एक समर्थक उन्हें बधाई देने अपने सिर पर रसगुल्ले की बाल्टी रखकर बाइक चलाते हुए पटना पहुंचा जिसकी तस्वीर पार्टी की सुपौल (बिहार) इकाई ने ट्विटर पर शेयर की है। पार्टी ने ट्वीट के साथ लिखा, "समर्थक ने कहा- 'भाभी आ गई हैं, अब तेजस्वी यादव भैया (बिहार के) मुख्यमंत्री बनेंगे'।"
read more at Twitter


