तेजस्वी के पिता बनने की खबरों का मीसा भारती ने किया खंडन, कहा- अपनी खुशी रोककर रखिए
आरजेडी नेता मीसा भारती ने उनके भाई व बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व गर्भवती भाभी राजश्री के माता-पिता बनने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "जब आपके प्रिय भैया (तेजस्वी) पापा बनेंगे तो स्वयं पापा, बुआ, दादा और दादी आपको...जानकारी देकर आप सबको खुशियों में शामिल करेंगे। अपनी खुशी और शुभकामनाएं कृपया तब तक रोककर रखिए।"
read more at ABP न्यूज़


