Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'तेजस्वी को सीएम बनाना चाहता हूं' वाली खबर फैलाने वाले मीडिया घरानों पर करूंगा केस: ललन

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 30 December, 2023
जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि वह उन मीडिया घरानों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे जिन्होंने खबर फैलाई थी कि वह बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 37-साल के संबंधों पर भी प्रश्न चिन्ह लगाने की कोशिश हुई।"