तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करना भारी पड़ा: कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने पर सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने पर कहा कि जेडीयू को उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करना भारी पड़ा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को विश्वास में लिए बिना तेजस्वी को उत्तराधिकारी घोषित किया।" बकौल सुशील, पार्टी में इससे कोई खुश नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


