तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से कार में सवार भारतीय-अमेरिकी महिला की यूएस में हुई मौत
अमेरिका के ह्यूस्टन में हाल ही में 52-वर्षीय भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर मिनी वेटिकल की कार को तेज़ रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 5 बच्चों की मां मिनी अपने घर लौट रही थीं और उसी दौरान यह हादसा हुआ। वह बेलर यूनिवर्सिटी में फैकल्टी थीं और हैरिस हेल्थ क्लीनिक में काम करती थीं।
read more at इंडिया टीवी


