तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की हैदराबाद के अस्पताल में की गई हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। दरअसल, केसीआर गुरुवार को अपने फार्महाउस में फिसलकर गिर गए थे जिसके बाद उनके हिप में फ्रैक्चर हो गया था। राज्य के नए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राव के स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया है।
read more at भाषा


