तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सांसद पद से दिया इस्तीफा
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को लोकसभा सांसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रेवंत ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए रेवंत ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, "इस्तीफा केवल सांसद के पद से दिया है। मलकाजगिरी के लोगों का मेरे मन में हमेशा स्थान रहेगा।"
read more at ABP न्यूज़


