Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना के सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 120 छात्राएं हुईं बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 28 June 2022
तेलंगाना के सिद्दीपेट में एक आवासीय सरकारी स्कूल की करीब 120 छात्राएं सोमवार को स्कूल का खाना खाने के बाद बीमार हो गईं। डॉक्टर के अनुसार, लगभग 19 छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने स्कूल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
read more at The News Minute