तेलंगाना के हैदराबाद में जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन व चिरंजीवी ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के मतदान के दौरान सोमवार को तेलंगाना के हैदराबाद में अभिनेता जूनियर एनटीआर ने जुबली हिल्स इलाके में परिवार के साथ मतदान किया। वहीं, अभिनेता अल्लू अर्जुन भी जुबली हिल्स इलाके के एक मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। अभिनेता चिरंजीवी ने भी अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स इलाके में मतदान किया है।
read more at X


