तेलंगाना में अंडरग्रैजुएट छात्र द्वारा निजी तस्वीरें लीक किए जाने के बाद छात्रा ने की खुदकुशी
वारंगल (तेलंगाना) में इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने रविवार को खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, मृतका की एक अंडरग्रैजुएट छात्र से दोस्ती थी लेकिन बाद में उसने इंजीनियरिंग के एक अन्य छात्र से दोस्ती कर ली। अंडरग्रैजुएट छात्र ने कथित तौर पर छात्रा की कुछ निजी तस्वीरें अन्य के साथ शेयर कर दीं जिसके बाद उसने खुदकुशी का कदम उठाया।


